Accidental News / दुर्घटना की खबरें

आजमगढ़:बाइक डीजे की टक्कर से एक की मौत एक घायल

दीदारगंज -आजमगढ़ । दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टिनगंज स्थित जैगहा मोड पर मंगलवार की रात डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा  घायल हो गया ।घटना की जानकारी पर पहुंची दीदारगंज पुलिस जांच कर घायल को अस्पताल भिजवा दिया। 
मार्टिनगंज के सूघरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक राजभर पड़ोसी गांव  बनगांव निवासी 45 वर्षीय प्रमोद राजभर के साथ बाजार गए थे। रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे कि जैगहा मोड पर पहुंचे की एक वाहन को ओवरटेक कर आगे निकल रहे थे कि अचानक सामने से आए डीजे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मार्टिनगंज सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर  देखा तो  जौनपुर के लिए रेफर कर दिया।  जिला अस्पताल में पहुंचे की डॉक्टर ने अभिषेक राजभर  को मृत घोषित कर प्रमोद राजभर की हालत गंभीर देख इलाज के लिए भर्ती कर लिया। मौत की  सूचना से  परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh