डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार चाचा भतीजे की मौत, एक गंभीर , सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ सुल्तानपुर गौर गांव की घटना
• हादसे के बाद एक घंटे तक आवागमन रहा बाधित
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ (सुल्तानपुर गौर) गांव के समीप मंगलवार सुबह बाईक पर सवार तीन लोग अचानक ई रिक्शा से टक्कराकर ट्रेलर के नीचे आ गए। हादसे के दौरान 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व एक वाराणासी के लिए रेफर कर दिया गया।पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,उधर डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव के निवासी शंकर का पुत्र मोहित (24) अपने चाचा अमला प्रसाद (50) व एक मित्र शालू (23) के साथ सामान की खरीदारी करने मोटर साइकिल से निकला था। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह जमुहाई मार्ग पर स्थित पतहना मोड ( सुल्तानपुर गौर) के पास पहुंच ही था कि सामने से जा रही एक डंपर ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे तभी अचानक सामने से एक ई रिक्शा आ गया और मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्ति ई रिक्शा से टकराकर डंपर ट्रेलर के नीचे आ गए। ट्रेलर की गति तेज होने के चलते तीनों लोग डंपर ट्रेलर के पहिए से दब गए।सड़क हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग आश्चर्य हो गए। आनन-फानन में मौके पर जाकर देखा तो तीनों लोग ट्रेलर के नीचे दबे पड़े थे। उधर मौका पाकर ट्रेलर चालक व ई-रिक्शा चालक मौके भाग निकले। इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से डंपर ट्रेलर को धकेल कर तीनों लोगों को बाहर निकाला , पता चला मोहित (24) व अमला (54) ने दम तोड दिया था और शालू (23) गंभीर रूप से घायल पड़ा था। इस दौरान लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर शालू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया, उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
=====
बहन की शादी से पहले भाई ने छोड़ा साथ
जौनपुर।मृतक मोहित (24) दो बहन दो भाई हैं।अपने भाइयों में मोहित छोटा था। दोनों भाई शहर में रहकर कामकाज करके परिवार का भरण पोषण करते है। परिजनों ने बताया कि मोहित की बहन इंदु का विवाह 8 जून को होने को था। जिसकी तैयारी में मोहित लगा हुआ था। मंगलवार को भी मोहित विवाह से संबंधित सामान की खरीदारी करने बाजार के लिए निकला था लेकिन मोहित की मौत की घटना से परिवार का टूट गया । मोहित के रोते बिलखते परिजन कभी अपनी किस्मत को कोस्ते तो कभी ईश्वर को जिम्मेदार ठहराते हुए बिलख-बिलख कर रो रहे। उधर बहन की शादी से पहले मोहित का चले जाना परिवार में खुशी के माहौल को मायूसी में बदल दिया है। बहन इंदु का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
=====
चाचा भतीजे की मौत से परिवार सदमे में
जौनपुर। पतहना मोड (सुल्तानपुर गौर) के पास सड़क हादसे में मोहित के साथ-साथ उसके 50वर्षीय चाचा अमला ने भी दम तोड़ दिया था। मृतक अमला प्रसाद को 2 पुत्र व 1 बेटी है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने भतीजे मोहित को लेकर बाजार से सामान की खरीदारी करने निकले हुए थे।मृतक अमला प्रसाद कुशल व्यवाहारिक किस्म के पुरूष थे।परिवार का इकलौता कमाऊ व्यक्ति होने के नाते अमला प्रसाद मेहनत लगन से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे मंगलवार को हुए सड़क हादसे ने अमला प्रसाद के परिवार को अंदर से झाग जोड़कर रख दिया मृतक अमला प्रसाद के दोनों पुत्र अर्पित और रोहित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। और पूरा परिवार सदमे में है।

























































Leave a comment