मैजिक में बंधा लेबलर टूट कर सड़क पर गिरने से कार सवार घायल, कार हुई क्षतिग्रस्त
महराजगंज (आजमगढ़) । स्थानीय थाना क्षेत्र के महराजगंज-कप्तानगंज रोड स्थित नरोत्तमपुर एफसीआई गोदाम के पास शनिवार की शाम मैजिक गाड़ी मे पीछे बंधा लेवलर अचानक टूट कर सड़क पर गिर जाने से पीछे से आ रही आवरा कार लेवलर से टकरा कर छतिग्रस्त हो गयी तथा कार सवार चालक कुम्हवट कुबेलपुर गांव निवासी बृजेश मौर्य गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कप्तानगज की तरफ से एक मैजिक गाड़ी अपने पीछे लेवलर बांध कर काफी तेजगति से महराजगंज की तरफ आ रही थी । पीछे बंधा लेवलर गाड़ी की तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर रोड पर लहरा रहा था और अचानक से रोड पर टूट कर गिर गया । पीछे से आ रहा कार चालक दुर्घटना से बचने के लिए आपनी कार को बायीं तरफ लेकर गया किन्तु उसके बाद भी बच नहीं सका और कार लेवलर से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार का एयरबैग खुला था और चालक कार में घायल पड़ा था । लोगों ने उसे कर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेजा । मैजिक चालक लेवलर छोड़कर मैजिक लेकर मौके से फरार हो गया था । घटना की सूचना लोगों ने स्थानी पुलिस को दिया किंतु समाचार लिखे जाने तक कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है ।

























































Leave a comment