अज्ञात पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
अहरौला आजमगढ़-थाना क्षेत्र के मेंहदवारा मोड नहर पर बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत होगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज 19 वर्ष पुत्र जितेंद्र ग्राम छितौनी बना खुर्द थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ का निवासी कल दिन मंगलवार को इसके घर पर शादी थी शादी में आए हुए रिश्तेदार बुआ की लड़की पूजा व काजल को छोड़ने के लिए आज सुबह 8बजे कोठरा गांव की तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें अनुज की मौके पर ही मौत हो गई उसके साथ बैठी दोनो लड़कियां पूजा और काजल दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई दोनों को अहरौला प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है फोन पर थाना अहरौला को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंची शव को थाने ले आई और विधिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक दो भाई चार बहनों में सबसे बड़ा था।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) May 28, 2025



























































Leave a comment