इकरा पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आने से एक बालक की मौत, चक्काजाम, बस में लगाई आग, पुलिस ने हालात पर पाया काबू
आजमगढ। सरायमीर थाना कोतवाली क्षेत्र के नंदाव बाजार में छित्तेपुर मार्ग पर नंदाव चौक से लगभग छ सौ मीटर पश्चिम निकट लाल पोखरा के पास गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे नंदाव (फूलपुर )गांव निवासी राज यादव 11वर्ष पुत्र शोभई यादव स्थानीय बाजार में सायकिल से दूध देने जा रहा था कि मार्ग पर पारा गांव की तरफ से इकरा पब्लिक स्कूल मुड़ियार की बस छात्रों को लेकर नंदाव चौक की तरफ जा रही थी कि तभी बस की चपेट में आने से राज यादव की कुचल जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बस चालक बस को लेकर पूरब की तरफ लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर पहुंच कर बस को छोड़कर भाग गया बस में बैठे छात्रों ने भी उतरकर नंदाव खास गांव की तरफ निकल गए जानकारी होने पर आस पास के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच कर बस पर ईट पत्थर चलाकर बस को छतिग्रस्त कर दिया और इसी भीड़ में किसी ने बस में आग लगा दिया ।
जिससे बस धू धू कर जलनें लगी सूचना पर सरायमीर कोतवाली की पुलिस पंहुच कर आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन बस तब तक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंचा था लेकिन तब तक उसका काम खत्म हो चुका था ।
सूचना पर सरायमीर, दीदारगंज, फूलपुर, कोतवाली ,गंभीरपुर थाने की सी ओ फूलपुर अनिल वर्मा ,एसपी ग्रामीण चिराग जैन ,एसडीएम मार्टीनगंज राजकुमार बैठा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।घटना के कुछ घंटो बाद ए आर टी ओ अतुल कुमार यादव व आर आई पवन कुमार सोनकर भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई, मृतक दो भाई तथा एक बहन में तीसरे नंबर का था,बड़े भाई की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। स्वजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है।
वीडियो देखें: https://youtu.be/ODflW2GXWng?si=sXYrfRCYWVh_QuXeगांव में मातम छाया हुआ है एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि दुर्घटना में राज यादव की मौत के बाद आक्रोषित ग्रामीणो में से किसी के द्वारा घटना के बाद बस में आग लगा दी गई जिससे बस जल गई लोगों का कहना है कि बस चालक अवयस्क है वहीं पर कोतवाली प्रभारी सरायमीर यादवेंद्र पांडे ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जली हुई बस को थाने पर रखवा दिया गया है और शव को मर्चरी हाउस भेज दिया गया है स्थिति सामान्य है।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) May 22, 2025

























































Leave a comment