Accidental News / दुर्घटना की खबरें

देवारा खास राजा के गोला नवनिर्मित पुल के पास घाघरा नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

आजमगढ़ ।जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत देवारा खास राजा के गोला नवनिर्मित पुल के पास मंगलवार को घाघरा नदी में नहाते समय चांदपट्टी मेहरा गांव निवासी युवक गहरे पानी में डूब गया । जिससे उसकी मौत हो गई है युवक की मौत से इसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । 

 

  वही नदी में डूबे युवक की तलाश मंगलवार दोपहर से की जा रही थी । मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे काफी मशक्कत के बाद मृतक युवक का शव बरामद हुआ । जानकारी के अनुसार चांदपट्टी मेहरा गांव निवासी ओसामा उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र इसहाक, तलहा पुत्र फकरे आलम, अबुजर बाइक से मंगलवार दोपहर को गोलाघाट नवनिर्मित पुल के पास स्थित घाघरा नदी में नहाने गए थे । नहाते समय ओसामा गहरे पानी में चला गया जिससे वह नदी में डूब गया । जबकि उसके साथ नहाने गए युवक बाल बाल बच गए । वही ओसामा के साथ नहाने गए युवकों ने इसकी सूचना उसके परिजनों तथा स्थानीय पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पुलिस सहित लोगों की भीड़ जुट गई । घाघरा नदी में डूबा मृतक युवक ओसामा चार भाइयों में सबसे छोटा था और 11वीं का छात्र था । ओसामा की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh