छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में 13 की मौत सड़कों पर बिखरी लाश, चारों तरफ मची चीख़ पुकर
छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर-बालोदा बाजार रोड पर सारागांव के पास रविवार देर रात एक ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। वहीं, 11 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
छठी कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग छत्तीसगढ़ के चटौद गांव के रहने वाले थे। वे पास के बनसरिया गांव में एक पारिवारिक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे के आसपास, सारागांव के पास उनकी गाड़ी की एक तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। रायपुर एसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि ट्रक में करीब 25 लोग सवार थे। ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद राहत और बचाव का काम देर रात तक चलता रहा।
ट्रक में सवार ज्यादातर लोग रिश्तेदार हैं। वे छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की जांच जारी
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया और घायलों को जरूरी इलाज मुहैया कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इसकी वजह हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा...ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 13की मौत छठी से लौट रहा था साहू परिवार
रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, चटोद गांव निवासी पुनीत राम साहू का परिवार और रिश्तेदार बाना गांव में छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। यह सभी मिनी ट्रक में सवार थे। इस दौरान बंगोनी गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर के ऊपर लोड मशीनरी पार्ट के साइड से निकले लोहे से गाड़ी टकरा गईं। हादसे के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे आ रही दूसरी ट्रक में जा भिड़ी।
शरीर के दो टुकड़े हुए, लाशें सड़क पर बिखरी
कुछ ही सेकंड में मिनी ट्रक एक के बाद एक दो गाड़ियों से टकरा गई। भीषण एक्सीडेंट के बाद उसमें सवार महिलाएं और बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें से कई हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए। जिससे उनका सिर फट गया और मौत हो गई। कुछ बच्चे और महिलाएं ट्रक के लोहे की बॉडी में टकरा गए।
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, माजदा और ट्रेलर में टक्कर से 13 से ज्यादा लोगों की मौत, दो बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र आनंदगांव के ..कई ...डीजल टैंक फटने से बचा, आग का था खतरा
ट्रेलर से टकराने के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर एक अन्य ट्रक के डीजल टैंक के हिस्से में टकराई। जिससे ट्रक में भरा हुआ डीजल सड़क पर पूरी तरह बिखर गया। इस भीषण टक्कर के दौरान अगर कोई चिंगारी निकलती तो वह सड़क पर बिखरे हुए डीजल में फौरन आग पकड़ लेती। जिससे आशंका थी कि डीजल का टैंक ब्लास्ट हो जाता और मिनी ट्रक में घायल पड़े लोग आग की चपेट में आ जाते।

























































Leave a comment