ट्रक की चपेट में आने से सवारी का इंतजार कर रहे मां बेटे में बेटे की मौके पर हुई थी मौत इलाज के दौरान मां ने भी रात में तोड़ा दम
बिलरियागंज/आजमगढ़ । जनपद के कंन्धरापुर थाना अंतर्गत नामदारपुर के पास मंगलवार को दिन में लगभग 11:00 बजे बिलरियागंज थाना अंतर्गत नसीरपुर वार्ड नंबर 20 निवासिनी तैबुन्नीशा उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी मकसूद तथा उनका बेटा शहताज उम्र लगभग 20 वर्ष नामदारपुर रोड पर आजमगढ़ जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। उसी समय आजमगढ़ से बिलरियागंज की तरफ जा रहे ट्रक ने मां बेटे और उसी समय बाइक से जा रहा एक राहगीर अब्दुल हसीब उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र वाजिद अली निवासी असाऊर थाना मुबारकपुर भी ट्रक की चपेट में आ गया। जिसमें बेटे सहताज की मौके पर ही मौत हो गई थी। सहताज के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। तैबुन्नीशा और राहगीर अब्दुल हसीब को आसपास के लोगों द्वारा एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अब्दुल हसीब का इलाज चल रहा है और वहीं तैबुन्नीशा की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल तैबुन्नीशा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात लगभग 8:00 बजे इलाज के दौरान तैबुन्नीशा की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कंधरापुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। एक्सीडेंट के तहत 9 घंटे के अंतराल में मां बेटे दोनों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया गया। मृतका के पास चार बेटे और तीन बेटियां हैं। मृतक बेटा तीसरे नंबर पर था। घर की स्थिति अच्छी नहीं थी पति कानपुर में मजदूरी का काम करता है।
























































Leave a comment