Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ओवरटेक करने में बाइक ट्रक मे घुसी बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल

 बिलरियागंज /आजमगढ़ । आजमगढ़ बिलरियागंज मार्ग पर स्थित कंधरापुर थाना अंतर्गत मंगलवार को लगभग 11:00 दिन में नामदारपुर के पास बाइक सवार ने ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे चक्के में घुस गई। जिसमें एक महिला का दोनों पैर कट गया और पीछे बैठे युवक की मौके पर ही चक्के से कुचलकर मौत हो गई और बाइक चालक की भी हालत गंभीर बनी है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। मुबारकपुर थाने के असाऊर गांव निवासी हसीब उम्र लगभग 45 वर्ष अपने छोटे भाई की पत्नी आरफा पत्नी वाजीद उम्र लगभग 30 वर्ष तथा उसका लड़का सलीम उम्र लगभग 19 वर्ष को लेकर एक ही बाइक से सलीम को इलाज के लिए डॉक्टर के पास आजमगढ़ जा रहे थे। रास्ते में नामदारपुर के पास पहुंचते ही बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में घुस गई जिससे मौके पर सलीम की मृत्यु हो गई आरफा के दोनों पैर कट गए और हसीब को भी गंभीर चोटे आई। मौके पर राहगीरों ने एंबुलेंस के द्वारा घायल आरफा और हसीब को जिला चिकित्सालय भिजवाया सूचना पर मौके पर पहुंची कंधरापुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना घर वालों को दे दी गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh