सड़क दुर्घटना में घायल कोटेदार की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज
दीदारगंज-आजमगढ़ । फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर अंबारी गांव के कोटेदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। उनके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाजीपुर गांव निवासी सीताराम यादव(63) पुत्र जीत यादव शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे किसी काम से माहुल से पवई जा रहे थे। इस बीच सुम्हाडीह गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएचसी पवई भेजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया। एकलौते बेटे कमलेश यादव की तहरीर पर पवई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीताराम यादव काफी दिनों से हाजीपुर गांव के कोटेदार रहे। एसओ पवई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
























































Leave a comment