Accidental News / दुर्घटना की खबरें

तीन मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत में चार घायल

दीदारगंज आजमगढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के पूराकिशुनी गांव के पास दीदारगंज सरायमीर मार्ग पर मंगलवार दिन में लगभग ग्यारह बजे तीन मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में चार गम्भीर रूप से घायल हो गये जिसमें तेजस सिंह 17वर्ष पुत्र विनोद सिंह व अंशु 20वर्ष पुत्र जितेन्द्र कुमार ग्राम पुष्पनगर थाना दीदारगंज के निवासी हैं जिसमें से गम्भीर रूप से घायल तेजस सिंह को जौनपुर में निजी चिकित्सालय में  व अंशु को आजमगढ़ शहर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
गम्भीर रूप से दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अज्ञात दो घायलों का पता खबर लिखने तक  नहीं चल सका।
घटना घटित होने पर कुछ ही समय बाद डायल 112पुलिस व दीदारगंज थानाध्यक्ष निरिक्षक राकेश कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज हेतु भेजवाये।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh