Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ब्रेजा कार की भीषण टक्कर से बाइक सवार चाची और भतीजा की मौत, युवक की नवम्बर में तय थी शादी

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर और छतवारा के बीच बयासी ग्राम सभा के समीप ब्रेजा कार और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक का नाम सुजीत चौहान पुत्र रविंद्र चौहान उम्र 24वर्ष, निवासी ग्राम धरवारा थाना जहानगंज और बिंदु पत्नी पंचदेव उम्र 40 वर्ष निवासी धरवारा थाना जहानगंज को डॉक्टर द्वारा अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद हड़कंप मच गई।

पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सुजीत की शादी 28 नवंबर 2025 को तय थी। दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई थी। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh