Accidental News / दुर्घटना की खबरें

पिक अप और ब्रेजा में जोरदार टक्कर आधा दर्जन घायल

जौनपुर_सिकरारा• स्विफ्ट डिजायर कार से बचने के चक्कर में हुआ हादसा दोनों गाडियां शादी समारोह से वापस लौट रही थी 
• 19 अप्रैल शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे जौनपुर प्रयाग राज हाईबे बीबीपुर इंटर कॉलेज के पास पिकप और ब्रेजा में जोरदार टक्कर हो गई 
• आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए टक्कर इतना जबरदस्त था कि वहां पर उपस्थित लोग घटना को देख दंग रह गए 
• पिकअप चालक मोह्माद यासीन निवासी सिकरारा मछली शहर के आगे एक मैरेज हाल से बचे हुए समान को लेकर सिकरारा आ रहा था कि जौनपुर की तरफ से तेज़ गति से सिफ्ट डिजायर कार आ रहा था 
•पिकअप गाड़ी में टक्कर मारते हुए आगे की तरफ निकल गया है जब तक कुछ समझ पाता तब तक सामने से आ रही ब्रेजा कार जोरदार टक्कर मारते हुए 200 मीटर दूर सड़क किनारे जाकर पलट गई 
• जिसमें बैठे आकाश किशन गुप्ता, चालक शिवशंकर मिश्रा, हर्ष सिंह, शशांक मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी घायल हो गए सभी लोग एक शादी समारोह से वापस प्रयागराज हा रहे थे 
• सभी प्रयाग़राज निगम रजापुर के  निवासी हैं 
• चालक मोहम्मद यासीन ने बताया कि मेरे भी गाड़ी में कुल पांच लोग बैठे थे सभी को चोट आई है 
• पिकअप इस कदर पलटी थी कि उसका चारो पहिया ऊपर हो गया था उसने लदा सारा सामान सड़क पर बिखर गया था 
• टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी 
• सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिकरारा *एस.आई* कमलेश कुमार ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल भेजा 
• जेसीबी मशीन बुलवाकर बीचों_बीच पलटी पिकअप को सड़क के किनारे करवाया तब जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो पाया।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh