Accidental News / दुर्घटना की खबरें

खेत से भुसा उठाते समय आकाशिय बिजली से छात्रा की मौत

अहरौला आजमगढ़ - थाना क्षेत्र के रेडहा गांव में आज दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे खेत से भुसा उठाते समय आकाशिय बिजली से 23 वर्षीय संजु पुत्री महेन्द्र की मौत हो गई परिवार के लोग तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
बताया जाता है कि आज दिन गुरुवार की सुबह 10:00 बजे अचानक मौसम ने मिजाज बदला तो संजु पुत्री महेन्द्र अपने भाई  राजेश यादव 18 मां सतीया देवी के साथ घर से 100 मीटर की दूरी पर गेहूं की मडाई करके रखा गया भूसा घर लाने के लिए खेत में चल दिए और भूसा लाने की तैयारी चल रही थी कि अचानक बारिश शुरू हो गई और देखते ही देखते काले बादल गरज के साथ बिजली चमकने लगी और जब तक वहां से घर जाने के लिए लोग निकले तब तक आकाशी बिजली ने संजू को अपने चपेट में ले लिया गंभीर हालत में झुलसी संजू को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया गया जहां पर डाक्टर ने मृत् घोषित कर दिया मृतिका दो बहनों में छोटी थी पिता महेंद्र कुमार की 20 साल पहले मौत हो चुकी है मृतका की लाश को थाना अध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह के द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है 
मां भाई के सामने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसी संजू खेत में ही तड़पने लगी और देखते ही देखते मां और भाई अपने ही सामने बेटी को मौत के मुंह में जाने से नहीं बचा पाए संजू खेत में ही बेहोश हो गई जब तक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh