Accidental News / दुर्घटना की खबरें
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, काम से घर लौट रहे, चालक की मौत,
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के मोलनापुर नहर के किनारे रहसिनपुर थाना तहबरपुर निवासी गुड्डू पुत्र रामप्यारे उम्र 40 वर्ष अपने ससुराल भलुवाई थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ में रहकर मोलनापुर निवासी एक कबाड़े की दुकान पर गाड़ी चलाकर अपनी जिविका चलाता था कि बिती रात लगभग 12 बजे अपनी चार पहिया वाहन खड़ी करके अपने घर पैदल सड़क के किनारे से जा रहा था कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने साईड मार दिया|
जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देरी के बाद उसकी मौत हो गई सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने देखा तो इसकी सूचना बिलरियागंज थाने को दिया जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


























































Leave a comment