Accidental News / दुर्घटना की खबरें
सडक हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
सरायख्वाजा जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी गांव के समीप शुक्रवार को हुई दो बाइक की टक्कर में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर गांव के निवासी रविंद्र सोनकर की 30 वर्षीय पत्नी सोनी सोनकर शुक्रवार को अपने देवर जितेन्द्र के साथ बाइक से दवा लेने मल्हनी बाजार जा रही थी। जैसे ही जितेंद्र बाइक लेकर भैसनी गांव के समीप पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रही एक तेज गति से पल्सर मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी और जितेंद्र बाइक लेकर बीच सड़क पर ही गिर पड़ा इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी सोनी सोनकर को गंभीर चोट आ गई, टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह से एंबुलेंस बुलाकर सोनी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए महिला को वाराणसी रेफर कर दिया और शनिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। स्वजनों ने इसकी जानकारी सरायख्वाजा थाना पर शुक्रवार को ही दे दी थी लेकिन पल्सर बाइक चालक का कुछ भी पता ना चल सका जिसके बाद शनिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर स्वजनों ने सरायख्वाजा थाने पर तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने तथा विधिक कार्रवाई की मांग की, मामले को लेकर सरायख्वाजा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
मां की मौत के खबर से नही थम रहे बच्चों के आँसु
जौनपुर।सड़क हादसे में घायल रविंद्र सोनकर की 30 वर्षीय पत्नी सोनी सोनकर की मौत होने से परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक महिला के 4 बच्चे हैं बच्चों के सिर से मां का साया हटने के बाद बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मौत की खबर से बच्चों की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा।
वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में मायूसी छा गई है दर्दनाक सड़क हादसे की खबर ने लोगों के दिल को पसीज लिया है। सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों का आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
























































Leave a comment