Accidental News / दुर्घटना की खबरें

दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर मौत, तीन जख्मी

बिलरियागंज । आजमगढ़। स्थानीय  थाना क्षेत्र में श्रीनगर (सियरहा) के पास भीति रात लगभग 7:30 बजे के आस पास सिक्स लेन के सर्विस रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीन बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना बिलरियागंज के थानाध्यक्ष  विजय प्रकाश मौर्य एवं सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर तुरंत तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया वहीं मौके पर मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया। मृतक रामविशाल यादव पुत्र हरिराम यादव 24 वर्षीय ने थाना कन्धरापुर ग्राम बाकीपुर सोनहरिया, जनपद आजमगढ़ के रूप में पहचान  हो गई है। मृतक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। जो अविवाहित था। मृतक ने अपने जीविकोपार्जन के लिए वायरिंग काम करता था। वायरिंग काम करके घर वापस लौट रहा था। मृतक के पिता के द्वारा थाने में तहरीर दे दी गई है। और मुकदमा भी दर्ज कराया है। दूसरे बाइक पर सवार घायल राहुल गौड पुत्र प्रमोद गौड व प्रदुम्न पुत्र अज्ञात ग्राम  चांदपुर भटौरा थाना बिलरियागंज बताया गया। शेष एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है मौके पर देखने के हिसाब से दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई है। दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं दोनों ग्लैमर बाइक है। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh