Accidental News / दुर्घटना की खबरें
बस के धक्के से पलटा टेम्पो, बाल बाल बचे सवारी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर के पास घटी घटना
करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर के पास बस की टक्कर से सवारी भरी एक टेंपो पलट गई। बस चालक मौके से वाहन लेकर हुआ फरार,
शुक्रवार दोपहर जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थित सिद्धिकपुर के समीप जौनपुर की तरफ से आ रही एक टेंपो को शाहगंज के तरफ से आ रही एक बस ने धक्का मार दिया जिससे अनियंत्रित होकर सवारी से भरी टेंपो सड़क किनारे पलट गई इस दौरान टेंपो में सवार लोगों को चोटे आई आनन-फानन में ग्रामीणों ने डायल 108 पर कॉल करके एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, इसी दौरान बस चालक वाहन लेकर मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
























































Leave a comment