बोलेरो और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत ,बाल बाल बचे ड्राइवर, मौके पर पहुंची पुलिस
पवई/अम्बारी/आजमगढ़ :- बोलेरो और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत बीती रात हुईबता दें कि,फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी चौकी अंतर्गत रात्रि 11:00 बजे एक बोलेरो जो फूलपुर की तरफ से शाहगंज के तरफ इमरजेंसी मरीज को लेकर अस्पताल दिखाने के लिए जा रही थी,उसका पुराघननी में दुर्घटना हो गई एक बार पूरी जानकारी देदें कि, ड्राइवर सोनू मौर्य भोरमऊ पिता नरेंद्र मौर्य की तबीयत एकाएक खराब हो गई, जिसके कारण ईलाज के लिए शाहगंज ले जा रहे थेकि, तेज रफ्तार से शाहगंज की तरफ से आ रही पिकअप ने अम्बारी के पुराघननी में बोलेरो के सामने टक्कर मारी। जिसके कारण पिकअप नीचे खाई में चली गई ,पिकअप पूरी लोडेड थी जिसमें गेहूं लदा हुआ था । मौके पर दोनों ड्राइवर साफ साफ बच गए जिस मे बोलेरो नंबर यूपी 54 पीएफ 1666 है।हला मौके पर इसकी जानकारी अंबारी चौकी प्रभारी हितेंद्र प्रताप सिंह को हुई । तत्काल रात ही में घटना स्थल पहुँचकर मरीज को दूसरी गाड़ी से अस्पताल भेजवाये ।आगे कानूनी कार्यवाही में पुलिस लगी रही।



























































Leave a comment