इनोवा कार की चपेट में आने से छात्रा की मौत
फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर सरसेना खालसा के पास सुबह लगभग 9:00 बजे इनोवा कार की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई बताया जाता है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर (बीरहीपुर) गांव की 18 वर्षीय सलोनी कक्षा 12 की छात्रा थी वह अमौड़ा मोहिउद्दीन पुर के पास एक विद्यालय में पढ़ती थी नित्य की भांति वह सुबह लगभग 9:00 बजे साइकिल से विद्यालय के लिए निकली जैसे ही वह सरसेना खालसा के पास पहुंची , कि आजमगढ़ से आ रही इनोवा कार की चपेट में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई है इसके बाद भी इनोवा चालक ने छात्रा को घटनास्थल से अपनी गाड़ी से कोटला स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गया जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका के माता सावित्री का रो रो कर बुरा हाल था सलोनी दो भाई बहन थे जिसमें वह भाई से छोटी थी पिता रविंद्र की लगभग 16 वर्ष पहले ही ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई थी
इस संबंध में मृतका के दादा प्रभु चौहान ने गंभीरपुर थाने में चालक महेंद्र कुमार पाल पुत्र लालजी पाल निवासी पुरेनन्दर पट्टी शिवपार जनपद जौनपुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण कुमारी विश्वकर्मा ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा एक के घर जाकर परिवार वालों को सांत्वना दिए।
























































Leave a comment