Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो बाइकों की हुई जोरदार टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

आजमगढ़ जनपद में मेंहनगर थाना क्षेत्र के कोटवारी गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद आगे के लिए रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तरवां थाना क्षेत्र के खजुरा निवासी विवेकानंद यादव (28) पुत्र श्याम नारायण उर्फ श्यामा यादव के रूप में हुई है। वह बोंगरिया से खरिहानी की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर बिशुनपुर के ऋषभ पुत्र आत्मा, देवगांव के रोहित मौर्य पुत्र मुन्ना और अनिल गौड़ सवार थे। सोमवार शाम को कोटवारी गांव के पास पुल से पहले यह टक्कर हुई। सूचना मिलते ही तरवां थाना की बोंगरिया चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।मेंहनगर पुलिस ने मृतक विवेकानंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवेकानंद अपने दो भाइयों और पांच बहनों में छठे स्थान पर थे। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh