Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज में बस स्टेशन, सब्जी मंडी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग

देवरिया। बरहज नगर में स्थायी बस स्टेशन एवं व्यवस्थित सब्जी मंडी के निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, बरहज के माध्यम से भेजने की मांग की है।
राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि स्थायी बस स्टेशन के अभाव में नगर में जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने गन्ना विकास समिति की अनुपयोगी भूमि अथवा लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह परिसर में उपलब्ध उपयुक्त भूमि पर बस स्टेशन बनाने की मांग की।
सीपीआई खेमयू के राज्य सचिव विनोद सिंह एवं सीपीआई देवरिया के जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा ने व्यवस्थित सब्जी मंडी के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, राष्ट्रीय समानता दल के जिला प्रवक्ता श्रवण कुमार पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में अल्ट्रासाउंड, आधुनिक पैथोलॉजी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था कराने की मांग उठाई।
नेताओं ने प्रशासन से इन जनहितकारी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए भूमि का सर्वेक्षण, आवश्यक भूमि आवंटन और निर्माण कार्य शुरू कराने की अपील की। कार्यक्रम में 
संजयदीप कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय समानता दल, उत्तर प्रदेश
विनोद सिंह, राज्य सचिव, सीपीआई खेमयू, उत्तर प्रदेश
अरविन्द कुशवाहा, जिला सचिव, सीपीआई, देवरिया
श्रवण कुमार पटेल, प्रवक्ता, राष्ट्रीय समानता दल, देवरिया, राजेंद्र पाल, अभिषेक पासवान, संजीव पासवान, शैलेन्द्र चौहान इत्यादि लोग उपस्थित रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh