एकल अभियान की मासिक बैठक में पंचमुखी शिक्षा के विस्तार पर दिया जोर
देवरिया। स्थानीय विकास खण्ड के एकल अभियान की ओर से ब्लॉक भटनी के जिगनी चौराहा में 30 गांवों में पंचमुखी शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में एनएसडी बालिका जूनियर हाईस्कूल,जिगनी में अभियान से जुड़े सभी 30 गांवों के आचार्य भाई-बहनों की एक दिवसीय मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राय, जिला गतिविधि प्रमुख ज्ञान प्रकाश तथा संच प्रमुख पूजा उपस्थित रहीं। इस दौरान अंचल गतिविधि प्रमुख ज्ञान प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में अभियान के तहत छह माह तक स्वाभिमान विषय पर विशेष कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सेवाव्रती कार्यकर्ता प्रत्येक संच के विद्यालयों में रात्रि प्रवास कर बैठक आयोजित करने और ग्राम समितियों का गठन करने का कार्य कर रहे हैं।
बैठक में आचार्य ममता, रेनू, विंध्यवासिनी, पूजा, शकुंतला, मीना, सुनीता, रानी, रीता, काजल, संगीता, शिवानी, ज्योति, पूनम मिश्रा सहित अमित, विनोद, मनोज तथा अन्य संचों के आचार्य उपस्थित रहे।






















































Leave a comment