Crime News / आपराधिक ख़बरे

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर से जुड़े टोटके वाले मामले में पांच गिरफ्तार, साक्ष्यों के आधार पर दोहरीघाट पुलिस की कार्रवाई

घोसी । मऊ। दोहरीघाट मुक्तिधाम शश्मशान स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ टोटके से संबंधित, फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दोहरीघाट पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की। 
 पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री से संबंधित टोटके वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में दोहरीघाट थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना अपराध निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव कर रहे थे। जांच के दौरान वीडियो वायरल करने और घटना में संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच और साक्ष्य संकलन जारी है।
  गिरफ्तार आरोपितों में रोशन कुमार उर्फ रोशन बाबा उर्फ रोशन गुरु, शिवम कुमार, आदित्य कुमार, उज्ज्वल जायसवाल और अमन सोनकर शामिल हैं। सभी दोहरीघाट थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
   कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, एसआई अख्तर अली, कांस्टेबल सदरे आलम और कांस्टेबल राम जनम पाल शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh