बरेली में बंदी फरार मामले में बड़ी कार्रवाई, SI समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 9 पर FIR
बरेली। कोर्ट में पेशी के दौरान शातिर बंदी के फरार होने के मामले में बरेली के SSP अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में एक SI समेत 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, फरार बंदी समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, एक शातिर बंदी को बरेली कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP अनुराग आर्य ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर SI समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
इसके साथ ही फरार बंदी समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और फरार बंदी की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि अनुराग आर्य पूर्व में आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) रह चुके हैं। बरेली में बंदी के फरार होने के मामले में हुई इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।




















































Leave a comment