Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत रक्तदान शिविर, डीआईजी और डीएम ने किया उद्घाटन; एसएसपी ने किया रक्तदान

आजमगढ़। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत वामा सारथी एवं सिविल डिफेंस आजमगढ़ की ओर से आईएमए आजमगढ़ के सहयोग से पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किया।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में जनपद के महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को मजबूत करना रहा। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सहभागिता ने रक्तदान के महत्व और मानव जीवन बचाने में इसकी भूमिका का संदेश दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh