Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुष्पनगर का दो दिवसीय ऐतिहासिक मेला पहले दिन धूमधाम से सम्पन्न , मेले में लोगों ने उठाया झूले का आनंद

दीदारगंज - आजमगढ़।दीदारगंज क्षेत्र के पुष्पनगर का दो दिवसीय ऐतिहासिक मेला रविवार को अपने पुराने स्थान मेला बाग में लगा। शांति व्यवस्था के लिए कई थानों से पुलिस बल तैनात थे। मेले में जलपरी, बड़ा झूला, छोटा झूला, ड्रैगन, ट्रेन, हिंड़ोला, चरखी, ब्रेक डांस, कार्टून झूला, सेल्फी प्वाइंट आदि का बच्चों तथा महिलाओं ने आनंद उठाया। साथ ही चाट, चाउमीन, बर्गर तथा पानी पूरी का स्वाद चखा। मिठाई, फल, जनरल स्टोर, सब्जी, पान मसाला, आइसक्रीम, लकड़ी की दुकानें निजामाबाद की तर्ज पर बने हुए मिट्टी के बर्तन, खिलौने, प्लास्टिक के खिलौने, प्लास्टिक के बर्तन की दुकानों पर भीड़ जमा थी। चोटहिया जलेबी का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले में बुलंदशहर की मशहूर खजले की दुकानें भी सजी थीं। शांति व्यवस्था की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव बराबर मेले का चक्रमण  करते नजर आए। मेले में खोया पाया केंद्र बनाया गया था। मेला समिति के अध्यक्ष सुमंत सिंह के द्वारा वालेंटियर बनाकर मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अलर्ट किया गया था।

रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन मिश्र के नेतृत्व में रामलीला कमेटी के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh