Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दुबई जाने के लिए समय से पहले पहुंचा एयरपोर्ट, फिर दारू पीकर सो गया

•वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के साथ ऐसा कांड हुआ कि समय से पहले पहुंचने के बावजूद दुबई की फ्लाइट हाथ से निकल गई।
गोरखपुर के भूषण कुमार को रात 9:05 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से दुबई जाना था। वह शाम करीब 5:30 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गया था, लेकिन नशे की हालत में पार्किंग एरिया में जाकर सो गया।
काफी देर तक उसे सोता देख सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, फ्लाइट का समय निकल चुका था और भूषण विमान में सवार नहीं हो सका।
यानी दुबई जाने के लिए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन नशे में ऐसी नींद आई कि फ्लाइट ही निकल गई. 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh