Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महुआ पाटन पुल निर्माण से खुलेंगे विकास का द्वार बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन की सुविधा होगा सुगम

देवरिया।विधानसभा रामपुर कारखाना में नवीन महुआपाटन पुल के निर्माण की पहल से क्षेत्र के विकास का द्वार खुल जाएगा। प्रस्तावित पुल के बनने से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन को नई गति मिलेगी ।इससे दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही व्यापार और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा ।
पुल निर्माण की पहल को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बेहतर संपर्क मार्ग और पुल की जरूरत थी। पुल बनने के बाद आस पास के गांवों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि पुराने पुल जो काफी सकरी है आवागमन बहुत बाधित होती है इसी समस्या को लेकर 
विधायक की ओर से पुल निर्माण को लेकर की जा रही पहल को क्षेत्र के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच संपर्क और मजबूत होगा तथा सीमावर्ती इलाकों में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुल निर्माण की प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार जल्द आगे बढ़ाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh