Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन

देवरिया। बी.जी.एम. क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, भागलपुर के प्रांगण में बुधवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बी.जी.एम. क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, महुआबारी इंटर कॉलेज तथा मुसऐला इंटर कॉलेज पिंडी समेत विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीतम भरत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।अंडर-19 बालक वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर की टीम ने बी.जी.एम. क्रिश्चियन इंटर कॉलेज को पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में बी.जी.एम. क्रिश्चियन इंटर कॉलेज की टीम ने सलेमपुर की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। अंडर-17 बालिका वर्ग में मुसऐला इंटर कॉलेज पिंडी तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में बापू इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खेल मैदान पर मौजूद शिक्षकों एवं क्रीड़ा अध्यापकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीतम भरत, उप प्रधानाचार्य ए.बी. लाल, क्रीड़ा अध्यापक जय परमार, विजय मसीह, अमन एस. राम, राजेश राय, दिग्विजय प्रजापति समेत विभिन्न विद्यालयों से आए क्रीड़ा अध्यापक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अगले माह बी.जी.एम. क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रस्तावित है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh