Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उल्लास परीक्षा में वयस्कों ने जांची पढ़ने-लिखने की क्षमता, 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के शिक्षार्थियों ने उत्साह के साथ किया प्रतिभाग

देवरिया लार।उल्लास 'नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के असाक्षरों की प्रथम मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा रविवार को क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई।क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में करीब 559 वयस्क शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। कंपोजिट विद्यालय करमुआ गौरी अमेठिया, नैनी डैनी, करमुआ, प्राथमिक विद्यालय, मठिया, कंपोजिट विद्यालय बभनौली समेत अन्य विद्यालयों में भी परीक्षा कराई गई।परीक्षा में शिक्षार्थियों की पढ़ने-लिखने की क्षमता के साथ बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान को परखा गया। लंबे समय बाद पढ़ाई की ओर लौटे वयस्कों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था सुचिता पूर्ण और व्यवस्थित रही।
खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।परीक्षा सभी केंद्रों पर सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। इस पहल का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के असाक्षर लोगों को बुनियादी पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान से जोड़ना है।
उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षरता की ओर बढ़ रहे वयस्कों के लिए परीक्षा महज मूल्यांकन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर भी बनी।पढ़ना-लिखना और बुनियादी गणित सीखकर ये शिक्षार्थी रोजमर्रा के कामों में अधिक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh