Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुहचुरा गांव में श्री गणेश महोत्सव का हुआ शुभारंभ

दीदारगंज -आजमगढ़ दीदारगंज क्षेत्र के मुहचुरा गांव में गणेश चतुर्थी के दिन  विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश महोत्सव का शुभारम्भ पं0अंजनी  मिश्र ने वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच कराया।इस अवसर पर गणेश पूजा पंडाल आकर्षक भब्य दिब्य  रूप से रंगीन विद्युत झालरों और तिरंगा से सजाया गया है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। पंडाल में एक मिनी गणेश प्रतिमा भी आकर्षक ढंग से सजाई गई है जो कि महोत्सव के आयोजक के घर का अभय चौहान जो कि कक्षा 9का छात्र है ने प्रतिवर्षो की भाति इस बार भी अपनी कला का प्रदर्शन करने से नहीं चूका श्रद्धालु  अभय चौहान के कला प्रदर्शन की जमकर सराहना करते दिखे। महोत्सव में गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया  आदि भक्ति  गीतों की गूंज रही ।यह महोत्सव विगत अठारह वर्षो से भादव मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाता है। गणेश महोत्सव के संस्थापक जय प्रकाश चौहान, अभिनन्दन कर्ता नि0प्र0अध्यापक अशोक चौहान ग्राम प्रधान फूलमती चौहान तथा प्रधान प्रतिनिधि मुहचुरा सौरभ चौहान प्रबंधक हैं। महोत्सव को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सुशील,किसन, नवनीत, चौहान,अमन,सत्यम,विवेक,दीपक, रितेश,शुभम,जितेश, विनोद, अभिषेक,शिवम,आकाश, अभिजीत, ऋषि,सुजीत, मनीष,शिवा,श्री प्रताप आदि चौहान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh