भारत परिषद की बैठक में बदहाल मुहम्मदाबाद-घोसी मार्ग की मरम्मत की मांग
नदवासराय, मऊ। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के धार्मिक स्थल देवलास में रविवार को भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन भारत परिषद की आकस्मिक विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। परिषद के पूर्वांचल प्रभारी धनंजय चौबे ने मुहम्मदाबाद गोहना -घोसी राजमार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण मरीजों और आपातकालीन स्थिति में आवागमन करने वाले लोगों को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
परिषद पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से जनहित में मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन राम प्रजापति, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मु. इरसाद, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष सलाउद्दीन अहमद, ग्राम सभा अध्यक्ष मोतीराम, हरिवंश पाठक, गोविंद विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





















































Leave a comment