Latest News / ताज़ातरीन खबरें
10 सितंबर को पुष्पनगर व गद्दोपुर विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Sep 9, 2026
1 hour ago
2K
दीदारगंज, आजमगढ़। दीदारगंज क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पुष्पनगर एवं गद्दोपुर से 10 सितंबर को विद्युत आपूर्ति लगभग छह घंटे बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस (अनुरक्षण) कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत उपकेंद्र पुष्पनगर के अवर अभियंता लवकेश कुमार ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
























































Leave a comment