Crime News / आपराधिक ख़बरे

प्रयागराज में साइबर फ्रॉड की जांच में बड़ा खुलासा, महिला सिपाही से 4.20 लाख की रिश्वत का आरोप

प्रयागराज में करीब 60 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले की जांच के दौरान साइबर थाने के एक इंस्पेक्टर और सिपाही पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि फ्रीज रकम रिलीज कराने के नाम पर उससे 4.20 लाख रुपये बतौर घूस लिए गए।

पीड़िता के मुताबिक, साइबर थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर ओम नारायण गौतम और सिपाही अभिषेक कुमार ने फ्रीज की गई रकम का 20 प्रतिशत कमीशन मांगा। आरोप है कि रकम देने के बाद ही धनराशि रिलीज कराने की कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कही गई।

महिला सिपाही का यह भी आरोप है कि जब उसने दी गई रकम वापस मांगने या मामले में पूछताछ करने की कोशिश की तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

शिकायत मिलने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच के बाद सोमवार को सिविल लाइंस थाने में इंस्पेक्टर ओम नारायण गौतम और सिपाही अभिषेक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर ओम नारायण गौतम पूर्व में साइबर थाने के प्रभारी रह चुके हैं, जबकि नामजद सिपाही अभिषेक कुमार भी उसी थाने में तैनात है।

अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि कथित 4.20 लाख रुपये की लेनदेन और फ्रीज रकम रिलीज कराने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh