Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के विरोध में सपा का प्रदर्शन

देवरिया।भटनी,शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बंद पड़े सरकारी विद्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अनूठे अंदाज में शिक्षक दिवस मनाया। 
नोनापार (छपरा टोला) स्थित बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता अशोक कुशवाहा और भटनी ब्लॉक प्रमुख पति रमाशंकर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण सरकारी विद्यालय बंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद संभालेंगे, तब इस विद्यालय को फिर से चालू कराया जाएगा।" नेताओं ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए आगे आएं।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "शिक्षा बचेगी, तभी भविष्य बचेगा" और "विद्यालय बचेंगे, तभी गांव का भविष्य बचेगा" जैसे जोरदार नारे लगाए।
देवरिया जिले के विभिन्न विकास खंडों में बंद किए गए सभी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने सभाएं कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस कार्यक्रम का आयोजन रामचंद्र सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज चंदौली भरहे चौराहा के प्रबंधक संतोष सिंह द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन अभय पटेल ने किया। 
विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh