Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी विनोद कुमार सिंह ने चार सितंबर को तहरीर देकर अपनी पुत्री शिवांगी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर महराजगंज थाने में राहुल सिंह समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने पांच सितंबर को महुवी खास निवासी राहुल सिंह (34) पुत्र वीरेंद्र सिंह को उसके घर से सुबह 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में महराजगंज थाने में मुकदमा संख्या 214/2026 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में कार्रवाई की गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh