एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने घोसी नगर में चीनी स्टॉक की स्थिति जानी
घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दयासागरगुप्ता, विपणन निरीक्षक शिशिरसिंह एवं पूर्ति निरीक्षक अश्वनीकुमारश्रीवास्तव की टीम ने बृहस्पतिवार को घोसी नगर के ओरियन्टल मोड़ पर किसान ट्रेडर्स, पकड़ी रोड स्थित शारदा ट्रेडर्स के साथ पकड़ी मोड़ स्थित थोक चीनी विक्रेताओं के गोदामों पर पहुंच कर स्टॉक का निरीक्षण किया गया। सभी जगहों पर चीनी स्टॉक निर्धारित मात्रा से कम मिला।
विपणन निरीक्षक शिशिरसिंह ने निरीक्षण करते हुए पाया कि स्टाक अधिक न होने के साथ उनके कागजात सही मिले।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार चीनी के दाम में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर यह छापेमारी की जा रही है। सभी होल सेल दुकानदारों को चेतावानी दी कि किसी भी दशा में जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

























































Leave a comment