बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज में हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
देवरिया ।बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज भटनी में मेहंदी एवं राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ एवं प्रशिक्षु द्वारा पूर्ण उत्साह के साथ बढ़- चढ़ कर भाग लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव एवं संरक्षिका मीना यादव द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता में निधि यादव डीएलएड तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान, दीक्षा राव एम ए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान, सूरज कुमार बीकॉम तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार राखी निर्माण प्रतियोगिता में सोनी कुमारी बीएससी पंचम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, अंजली दीक्षित बी ए पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान, स्मृति चौरसिया बीएससी पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया ।साथ ही प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश कुमार गौड़, आईटीआई के प्रधानाचार्य श्री उमेश चंद, बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अभिनव द्विवेदी, भूगोल विभाग के श्री रतन कुमार गुप्ता, रक्षा अध्ययन से डॉ प्रिंस यादव, स्वर्ण रानी, मनीष कुमार यादव, बाल कृष्णा यादव, नीतू यादव, प्रियंका यादव, कुमारी अनिता गुप्ता, अमित सिंह यादव, देवेंद्र यादव, विनय यादव, सुधीर कुमार, स्वास्तिक गुप्ता एवं कार्यालय सहायक अभिषेक यादव , राजू यादव , सौरव यादव एवं समस्त कर्मचारी - गण उपस्थित रहे।
























































Leave a comment