एडीएम वित्त ने बाढ़ चौकियों और नदियों के जलस्तर का लिया जायजा
देवरिया ।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में नदियों के जलस्तर एवं बाढ़ चौकियों में आवश्यक प्रबंधों का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पचलड़ी एवं करहपुल सहित पिंडरा में स्थापित बाढ़ चौकी का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुर्रा एवं राप्ती नदी के जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बाढ़ चौकियों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की तैनाती एवं उनकी उपस्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत चौकियों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित रहनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एवं संसाधन पहले से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण रूप से सुनिश्चित किए जाएं।
निरीक्षण के समय गुर्रा नदी के पिडरा घाट पर 67.90 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया, जो सुबह के जलस्तर की तुलना में 5 सेंटीमीटर कम रहा। इसी प्रकार राप्ती नदी में भी निरीक्षण के समय 67.20 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया, जिसमें सुबह के जलस्तर की तुलना में 5 सेंटीमीटर की कमी पाई गई। इस प्रकार दोनों नदियों का जलस्तर अब उतार की ओर है।



























































Leave a comment