क्षतिग्रस्त उग्रसेन सेतु का मरम्मत का कार्य हुआ पूरा, पिचिंग के बाद शुरू होगा आवागमन
देवरिया बरहज: देवरिया और गोरखपुर जनपद को जोड़ने वाला कपरवार राप्ती नदी पर बना उग्रसेन सेतु के पश्चिम छोर पर पुल के मध्य होल बन जाने से आवागमन रोक दिया गया है। केवल दो पहिया और पैदल यात्रा चालू था । सेतु निगम द्वारा पुल का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। होल के साथ ही सभी ज्वाइंट के स्प्रिंग को बदल दिया गया है। पुल से पिचिंग को भी हटा दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद कर्मचारियों द्वारा पुल की सफाई कार्य भी पूरा हो चुका हैं । पिचिंग कार्य होना बाकी है। पिचिंग होने के बाद पुल से आवागमन को बहाल कर दिया जायेगा। पिचिंग कार्य में बरसात बांधा बनी हुई है। जब तक पूल पूरी तरह सूख नही जायेगा तब तक पिंचिग कार्य संभव नही है। कपरवार उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को बड़हलगंज, आजमगढ, मऊ, बाराणसी आने जाने के लिए भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है। रुद्रपुर से नरायन पुर, शीतल माझां असवन पार के रास्ते हाटा जाना पड़ रहा था । समय के साथ धन की भी वर्वादी हो रही है।
बता दे कि 15 जुलाई2026 कोउग्रसेन सेतु में होल बन जाने के कारण भारी वाहनों के साथ चार पाहिया वाहन के आवागमन पर पुल से रोक लगा दिया गया है।660 मीटर लम्बा चौदह पाया वाला पुल12 दिसंबर 1986 को जनता के हवाले हुआ। इसके पहले भी पुल मे होल बन चुका है। तीसरी बार ऐसी स्थित उत्पन्न हुई है। पुल मरम्मत एजेंसी सेतु निगम के हवाले से पुल का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। पीचिंग कार्य होना है। वारिश बाधा बनी हुई है। मौसम अनुकूल रहा तो पीचिंग कार्य पूरा कर 27 अगस्त से पुल के रास्ते आवागमन बहाल कर दिया जायेगा ।



























































Leave a comment