ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, पैगंबर को किया गया याद।
देवरिया।पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी (बरावफात) के मौके पर बुधवार को पैना क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस पटेल नगर मदरसा जयनगर पैना से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। इस दौरान अकीदतमंदों ने हाथों में इस्लामी झंडे लिए हुए नारे लगाए और पैगंबर की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया।
जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। लोगों ने पैगंबर के बताए अमन, भाईचारे और इंसानियत के पैगाम को याद किया। मदरसे के उलेमा ने तकरीर में कहा कि पैगंबर साहब ने हमेशा प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में शांति कायम हो सकती है।
इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और शरबत व पानी का इंतजाम किया। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
कार्यक्रम मेराजुल अलूक मलिक
अंजूमन,सदर अब्दुल,जबार राईन,फरकान रजा,मोनू अंसारी,करहमीदीन राज,सराफत अलि,मवलोना इक्बाल,आबिद अली, सादिक अली (दिल्ला),नाजिम अली, जैनुद्दीन ,अबरार अली सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।



























































Leave a comment