आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। खुखुन्दू थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गांगी रोड तिराहे के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 205/26 के तहत धारा 108 बीएनएस में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश गुप्ता पुत्र विद्याशंकर गुप्ता, निवासी सठियांव, थाना खुखुन्दू, उम्र करीब 25 वर्ष तथा रिंकू देवी पत्नी राधेश्याम यादव, निवासी खजुरी करौता, थाना खुखुन्दू, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है।
बताया गया कि 20 अगस्त 2026 को थाना खुखुन्दू क्षेत्र निवासी जयराम यादव ने आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। इसी क्रम में शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में हुई कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में खुखुन्दू पुलिस टीम शामिल रही। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।























































Leave a comment