Politics News / राजनीतिक समाचार

जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

मऊ। घोसी। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं पैलेट गन से घायल छात्रों की एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) माननीय राहुल गांधी  के समर्थन में आज कैलाशपुरी मंदिर, रोज़ा बाजार में कांग्रेसजनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेसजनों ने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। घायल छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और उनकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी छात्रों के न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
कार्यक्रम में पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा, मनोज गिहार, रमन पांडेय, फ़हद क़ादिर, हफ़ीज़ुर्रहमान, संजय चौहान एवं श्रवण गौंड, आफ़ताब सिद्दीकी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh