जमीन में जालसाजी के आरोप में बुधई गिरफ्तार, फर्जी प्रपत्र से नाम बदलवाने का आरोप
आजमगढ़। थाना महराजगंज पुलिस ने जमीन हड़पने के लिए कथित तौर पर कूटरचना और जालसाजी करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने महिला के नाम रजिस्ट्री की गई 285 कड़ी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी प्रपत्र तैयार कर उसमें अपना नाम दर्ज कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, वादिनी लाली देवी, निवासी नौबरार देवारा जदीद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने चक संख्या 294, रकबा 285 कड़ी भूमि करिया उर्फ प्यारे लाल से रजिस्ट्री वयनामा के माध्यम से खरीदी थी।
आरोप है कि अभियुक्त बुधई पुत्र गिरधारी ने उक्त जमीन को हड़पने की नीयत से कूटरचना कर फर्जी प्रपत्र तैयार किए और उसमें अपना नाम दुधई उर्फ करिया अंकित करा लिया।
घर से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त 2026 को करीब 12:35 बजे उपनिरीक्षक अवधेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुधीर पाण्डेय और कांस्टेबल प्रदीप यादव ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बुधई पुत्र गिरधारी, उम्र 61 वर्ष, निवासी नौबरार देवारा जदीद को उसके घर से हिरासत में लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




















































Leave a comment