आजमगढ़: पुलिस का संयुक्त एक्शन। जिलें में हुई मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के अहरौला और तहबरपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के अलग-अलग मुठभेड़ों में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली निवासी दिलकस, साहिल, वाजिद और फैजान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अहरौला क्षेत्र में सुबह करीब 3:46 बजे पश्चिमपट्टी महलिया के पास चेकिंग के दौरान XUV-500 सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दिलकस और साहिल घायल हुए। इसके बाद तहबरपुर क्षेत्र में करीब 4:29 बजे चकियादुबे रामपुर सर्विस रोड पर मुठभेड़ में वाजिद और फैजान को गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, ₹29,230 नकद, XUV-500, पांच मोबाइल और चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया और जौनपुर समेत कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने अहरौला, तहबरपुर, बिलरियागंज और अम्बेडकरनगर की सात चोरी की घटनाओं के खुलासे का दावा किया है। चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।




















































Leave a comment