सावन माह में श्रद्धा के साथ हुआ काली माता का पूजन समारोह, वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ बभनौली पाण्डेय गांव
देवरिया।सलेमपुर,सावन मास के पावन अवसर पर सलेमपुर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में श्रावणी पूजा व काली माता का पूजन समारोह श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। आयोजन मे ठोका वंशी, बंजरिया, पकड़ी लाला सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता काली के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी छोटेलाल पंथी के नेतृत्व में सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर तक जारी रहा।
पूजन समारोह के दौरान धार्मिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि काली माता के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है और सावन माह में आयोजित होने वाले इस पूजन समारोह में हर वर्ष श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव की पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का कार्य करते हैं। इससे नई पीढ़ी भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ती है। पूरे आयोजन के दौरान बभनौली पाण्डेय गांव का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा। पूजन के दौरान चंद्रभूषण पांडेय, अवधेश पांडेय, मनोज पांडेय, कुलदीप यादव, अमरजीत यादव, सतीश वर्मा,कमलेश यादव, सुबाष गौंड़,विकास यादव, गुड्डू पांडेय, गोल्डेन पांडेय,चुन्नू शर्मा, अनिरुद्ध कुशवाहा, सत्यम पांडेय, हैप्पी पांडेय, महावीर पांडेय, सत्यवान सिंह, नवनाथ यादव, सुनील पांडेय,रवि पांडेय, नीरज पांडेय,शिवम पांडेय, संतोष यादव, संदीप पांडेय,बसंत कनौजिया, भोला कुशवाहा, नगीना पांडेय, टुन्ना पांडेय, कुलदीप गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा,ओमकार शर्मा,मनीष यादव, धतूर कुशवाहा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सहयोग किया।
























































Leave a comment