Politics News / राजनीतिक समाचार

बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयभीम कुमार का घोसी में जोरदार स्वागत

घोसी।मऊ। बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयभीम कुमार के घोसी पहुंचने पर  नदवासराय मोड़ पर विधानसभा प्रभारी आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार घोसी पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिलापंचायत सदस्य जयभीम कुमार के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयभीम कुमार ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को बहुजन समाज पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ पार्टी के मिशन और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के विचारों, कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं।
इस मौके पर घोसी विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार, महेंद्र राजभर,बसपा नेता संजयसिंहपरमार, फैज खान, जुम्मन खान, प्रधान डब्लू राजभर, रुकेश जयसवार,रमेश मौर्या, अच्छेलाल यादव सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh