ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के शिकार युवक को घोसी साइबर टीम ने वापस कराया 1.56लाख रुपये
घोसी।मऊ। व्यापार के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुए कस्बा बाजार निवासी युवक को घोसी पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी राहत दिलाई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने ठगी गई 1लाख 56हजार रुपये की धनराशि को होल्ड करा कर पीड़ितों के खातों में वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार कस्बा बाजार निवासी देवेंद्र से साइबर ठगों ने ट्रेडिंग के नाम मुनाफा दिलाने की बात का झांसा देकर 1लाख 56 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने 9 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद घोसी साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और ठगी गई रकम को विभिन्न स्तरों पर होल्ड कराते हुए 1 लाख56हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय और अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में साइबर टीम के नोडल अधिकारी एसआई श्रीप्रकाश सिंह एवं सहायक नोडल अधिकारी दिनेश यादव, एचसी अरविंद यादव आरक्षी पुष्पलता पांडेय की टीम ने प्रभावी पैरवी करते हुए पीड़ितों को राहत दिलाई।
साइबर सेल नोडल अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह ने लोगों से अपील की है कि विदेश भेजने, नौकरी दिलाने या वीजा बनवाने, व्यापार के नाम पर ऑनलाइन भुगतान करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।



























































Leave a comment