Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसीनगर के साथ ग्रामीणक्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वंदे मातरम् के गीत से गुंजायन रहा क्षेत्र

घोसी। मऊ।घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 80वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थाओं के साथ विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ विविध संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रभातफेरी निकाल कर स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों को नमन किया गया। नगर में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मझवारा रोड घोसी,लिटिल फ्लावर स्कूल बनगावा के साथ स्वामीविवेकानंद विद्यालय, शबनम चिल्ड्रेन स्कूल घोसी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच वंदे मातरम् के घोष के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं द्वारा विभिन्न स्थानों से निकाली गई ट्रैक्टर, बाइक तिरंगा रैली से नगर को देशभक्ति मय कर दिया। हिंदू जागरण मंच नदवासराय हिन्दू जागरण मंच मऊ के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर (नदवासराय) भीरा शिवनगर हनुमानजी के मन्दिर प्रांगण से तिरंगा यात्रा बाइक रैली पुलिस चौकी होते हुए विजपुरा डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण व बलुआ पोखरा स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की मूर्ति पर  माल्यार्पण कर यात्रा आगे  घोसी मझवारा मोड़ पर स्थित महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वीर सपूतों को याद किया गया, व कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य उमेश योगी ,जिलाउपाध्यक्ष रिंकू ,जिला संपर्क प्रमुख संदीप, सोनू चौहान आदि रहे।
घोसी तहसील के प्रांगण में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने तहसीलदार डॉ अनीस सिंह, एन टी अभिषेक वर्मा एवं कर्मचारियों, अधिवक्ताओं के उपस्थित में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गायन किया। साथ उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की रक्षा, निष्पक्ष मतदान आदि की शपथ लिया। कोतवाली में सीओ जितेंद्र सिंह, कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर सीओ ने सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्र रक्षा, संविधान की रक्षा की शपथ दिलाया।
घोसी नगर से सटे सेंट जेवियर्स सेकेंडरी स्कूल भावनपुर कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के  निदेशक अभिषेक आदित्य, प्रिंसिपल कमलापति ठाकुर एवं शिक्षकों, विद्यार्थियोंआदि की उपस्थिति में  सम्पन्न कराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और पूरे परिसर में “जय हिंद” के नारों से वातावरण देशभक्ति से भर गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत,ये नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संविधान के महत्व को दर्शाया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
 कुमारपारमार्थ पीजी कालेज कल्याणपुर में प्रबंधक राजेन्द्र कुमार यादव ने शिक्षकों, विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत घोसी के प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद चेयरमैन मुन्ना गुप्ता, ईओ अनिल कुमार ने उपस्थित लोगों को संविधान रक्षा की शपथ दिलाया। 
जुनियर हाई स्कूल धरौली में प्रधानाध्यापक डा रामबिलास भारती ने शिक्षकों,विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करने के साथ सभी को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
लालसर कृषक पीजी कालेज टकटेउवा रामपुर में प्रबंधक सूर्यभान यादव ने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करने के साथ जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की बात कही। संत नॉबर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरौली में रंगारंग कार्यक्रम के बीच प्रिंसिपल फादर लिबनस ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों के बीच ध्वजारोहण किया। ब्लाक घोसी के पास भाजपा नेता डॉ शाहनवाज खान के कैम्प कार्यालय पर डा शाहनवाज खान द्वारा लोगों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में अधीक्षक डॉ एचके पंकज ने डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। साथ ही डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति नारों के साथ भ्रमण भी किया। सर्वोदय इण्टर कालेज घोसी में प्रधानाचार्य रामप्रताप, आलोक पांडेय आदि की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
मानिकपुर असना गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। वही कामरेड हिसामुद्दीन शेख, जावेद शेख आदि की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh